05ड्ड पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में सतवंत सिंह सलूजा को सम्मानित करते भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल।
- फोटो : DHAMPUR
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हुए सम्मानित
धामपुर। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में चल रहे पहली पातशाही साहिब श्री गुरू नानकदेव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में जिला गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बिजनौर के प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने उनकी पंथ के लिए समर्पित निरंतर सेवाओं के लिए प्रदान किया।
सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा बेर साहिब में आयोजित समारोह में भाई गोविंद सिंह लोंगोंवाल ने कहा कि एक अगस्त 2019 को पाकिस्तान के ननकाना साहिब से प्रारंभ हुए अंतरराष्ट्रीय महान नगर कीर्तन का पश्चिमी प्रदेश के जिला बिजनौर में जैसा ऐतिहासिक स्वागत धामपुर में हुआ है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखवीर सिंह बादल, बीबी जागीर कौर खालसा, पंजाब के पूर्व मंत्री सरदार तोता सिंह भी मौजूद रहे। सतवंत सिंह सलूजा के साथ सम्मानित होने वालों में यूपी सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह नूर, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार हरवेंद्र सिंह हापुड़ व भाग सिंह बिजनौर शामिल रहे।