फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कमरे से आंगन तक बिखरे मिले हत्या के निशान

Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ में युवक हर्ष वर्मा की हत्या के बाद जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। चांदपुर में हर्ष वर्मा की हत्या का आरोप दोस्त और दोस्त के पिता समेत अन्य साथियों पर लगा है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद हत्याकांड का राजफाश हो सकेगा। फिलहाल रिटायर्ड होमगार्ड के घर में हत्या किए जाने के निशान कमरे से लेकर आंगन तक बिखरे मिले हैं। आंगन में चाकू और खून के धब्बे, इसी घर में हत्या किए जाने की बात को पुख्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी ने बताया कि भूसे के कमरे से हर्ष वर्मा का शव बरामद हुआ है। शव को चादर में लपेटा गया था, इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में डालने का प्रयास किया गया, लेकिन पूरी तरह से शव को बोरे में नहीं डाल पाए। आशंका है कि शव को कहीं और ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरने का प्रयास किया गया। इसी बीच आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। चाकू के साथ साथ घटनास्थल पर ब्लेड भी पड़ा मिला है। हैंडपंप के पास खून पड़ा मिला। अनुमान लगाया गया कि आरोपियों ने खून से सने हाथों को हैंडपंप पर धोया है।
मृतक के सिर में चोट के साथ ही चाकू के निशान मिले हैं, जबकि लाठी या डंडे से भी वार किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गले पर भी चाकू से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि प्रेम संबंधों की वजह से ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


अपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी लवी
पुलिस के अनुसार आरोपी लवी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ चोरी, बाइक चोरी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज है। उधर मृतक पर कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस की दो टीमें
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि रिटायर्ड होमगार्ड के घर में युवक का शव बरामद हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें