फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का सभी समर्थन करें : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकलने वाले पैदल मार्च और विचार गोष्ठी को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर तथा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा की नगर इकाई ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हस्ताक्षर और जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और राम के चौराहे तक जनसंपर्क कर लोगों से हस्ताक्षर कराए। इसके बाद 12 जनवरी को निकलने वाले पैदल मार्च के लिए लोगों को आमंत्रित किया। वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इसका किसी को भी विरोध नहीं करना चाहिए। इससे किसी भी धर्म या जाति का नुकसान नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन कर केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मानव सचदेवा, मुकेश अग्रवाल, नीरज शर्मा, इरशाद अहमद, नबील अहमद, नेहा शर्मा, जोगेंद्र वालिया, विनय राणा, राहुल राजपूत, शारदा चौधरी, विनोद मलिक, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें