फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शनिवार को कार्यक्रम की शुरूआत ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह, सीनियर अकाउंटेंट योगेश कुमार एवं रजिस्ट्रार धनीराम राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की। अभिषेक सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो शहर में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपनी भाषण शैली और ज्ञान ने वहां बैठे सभी लोगों को मोहित कर दिया था। उनका जन्म दिवस भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कॉलेज के छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। छात्रा अनम, छात्र नितिन ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूजा चौहान ने किया। अमित कुमार, विशाल राजपूत, शिवम राजपूत, विपिन कुमार, हिना, मोनिका, अनुराधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें