तीन मार्च से चलेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस
नजीबाबाद। कोटद्वार से नजीबाबाद होते हुए दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन मार्च को अपराह्न 3:45 बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
रेलवे द्वारा गढ़वाल एक्सप्रेस का नाम बदलकर शुरू की सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन मार्च को कोटद्वार से अपराह्न 3:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। रेल मंत्री पीयूष अग्रवाल वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को रवाना करेंगे। रेलवे ने ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे ने अभी ट्रेन शुरू होने के समय और दिल्ली पहुंचने के समय की ही घोषणा की हैं।
सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 12037 अप कोटद्वार से चलकर दिल्ली रात्रि 11:20 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से 12038 डाउन प्रात: 7:00 बजे रवाना होकर नजीबाबाद होते हुए कोटद्वार दिन में 1:40 बजे पहुंचेगी। सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का किराया गढ़वाल एक्सप्रेस के समान होगा अथवा नहीं इस संबंध में रेलवे द्वारा अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की है।