फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की पावर फेल, नहीं पहुंची ट्रेन

Tue, 12 Aug 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की पावर कार मंगलवार को कोटद्वार स्टेशन पर फेल हो गई। कोटद्वार से अपराह्न 3: 55 बजे पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाली ट्रेन के लिए देहरादून से पावर कार मंगाई गई है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए अपराह्न 3:55 बजे ट्रेन को रवाना होना था। अचानक ट्रेन की पावर कार में तकनीकी खराबी आ गई। काफी प्रयास के बावजूद पावर कार की तकनीकी खराबी दूर न होने पर मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर एक इंजन नजीबाबाद स्टेशन से कोटद्वार भेजा गया, लेकिन पावर कार की तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई। सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए देहरादून से देर शाम पावर कार मंगाने का फैसला लिया गया। नजीबाबाद से सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 4:47 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। रात्रि 9:30 बजे तक ट्रेन के नहीं आने पर नजीबाबाद और कोटद्वार में अनेक यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर रिफंड लेना शुरू कर दिया। नजीबाबाद के एसएस आरडी मीणा ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर देहरादून से कोटद्वार के लिए पावर कार रवाना की गई है। देर रात तक ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें