फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम सबके, भाजपा ने किया राजनीतिकरण : डॉ. राहुल भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा पहुंची बिजनौर
विज्ञापन

- बोले नेता इस बार केंद्र में पीडीए की बनेगी सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती बुधवार को संविधान बचाओ देश बचाओ रथ यात्रा के साथ बिजनौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके है और वह सबके दिलों में बसते हैं। मगर, भाजपा ने प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का राजनीतिकरण कर अपना ही नुकसान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के समीकरण बिगाड़कर अपनी सरकार बनाएंगा।

उन्होंने कहा कि यात्रा को प्रदेश में दलित समाज का बहुत समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 17 को लखनऊ से आरंभ हुई और पूरे देश में घूमेगी। रथ यात्रा बिजनौर से हरिद्वार होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी। कहा कि इस रथ यात्रा का मतलब 2024 में सत्ता परिवर्तन है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक मुस्लिम) आदि भाजपा के समीकरण बिगाड़ेगा। भाजपा को हटाने के लिए दलित समाज समाज वादी पार्टी से सीधे जुड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सपा विधायक स्वमी ओमवेश, विधायक मनोज पारस, सपा राष्ट्रीय सचिव डा. रमेश तोमर, प्रभा चौधरी, अखलाक पप्पू संसार सिंह, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. महमूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ईवीएम को लेकर सपा ने दिया ज्ञापन
पार्टी आह्वान पर समाजवादी पार्टी के विधायक, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर ईवीएम मशीन के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव मतपत्रों से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें