किरतपुर। रविवार को दस लक्षण पर्व की समाप्ति पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मोहल्ला महाजनान से रथ यात्रा निकाली गई।
रथ यात्रा में प्रथम बार श्रीजी को गोल्डन रथ पर नगर भ्रमण कराया गया। पारस नाथ चैतालय पहुंची। उसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पर समाप्त हुई। श्री देवाशंकर मंदिर कमेटी एवं श्री झंडा रामलीला कमेटी ने रथ यात्रा का स्वागत किया। गोल्डन रथ पर सौ धर्म इंद्र के रूप में समर्थ जैन, इंद्र के रूप में अंकुश जैन तथा वंश जैन एवं सारथी के रूप में प्रदीप जैन और राजपाल जैन रहे। अनिल सूद, अनिल जैन, दीपक जैन, अविनाश जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन, गौरव जैन, तुषार जैन सोनल जैन, प्रियंका जैन मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली गई दिगंबर जैन रथयात्रा
स्योहारा। रविवार को दिगंबर जैन समाज द्वारा परंपरागत रथयात्रा निकाली गई। भगवान महावीर जी के रथ का शुद्धिकरण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
रथ पर सौधर्म इंद्र के रूप में अंश जैन, ईशान इंद्र के रूप में मनीष जैन, महेंद्र इंद्र के रूप में बादल जैन, सनत इंद्र के रूप में पीयूष जैन, सारथी के रूप में कियांश जैन तथा सह सारथी के रूप में संस्कार जैन विराजमान हुए। वहीं, कुबेर के रूप में पुष्पित जैन रहे। पालकी उठाने वालों में अतिशय, शाश्वत, प्रियांश व प्रिंस जैन शामिल रहे, जबकि चंवर ढुलाने की सेवा तन्मय, अंकुर, दीपक, अनंत व चिराग जैन ने की।
जैन मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर पहुंची। नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, चौधरी फहीम उर रहमान, डॉ. एचएस कालड़ा, अरुण वर्मा, रजत रस्तौगी, सभासद पंकुल रस्तौगी, डॉ. विनीत देवरा, अमित वर्मा आदि को पटका पहनाकर सम्मान किया गया। परेश, मोहित, पंकज, अनिल जैन रितिका, संगीता, बबीता, अर्चना, सुरभी, सीमा, रीता व शैल्या जैन आदि का सहयोग रहा।