नहटौर में श्री श्याम संकीर्तन में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
नहटौर। श्री श्याम परिवार सेवा मंडल की ओर से शनिवार की रात मोहल्ला धर्मशाला में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बाबा श्याम को मनाया गया। तीन बाण के धारी ऐसी कला दिखाओ ना... सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो... भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
शुभारंभ विधायक ओमकुमार ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले श्री श्याम बाबा का भव्य शृंगार कर पूजन किया गया। पूजन पंडित शानू कुमार ने कराया। संकीर्तन में भजन गायक काजल पांचाल, अंशु राज व विकास वशिष्ठ ने श्री श्याम बाबा की महिमा का बखान किया। श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, जहां विराजे शीश का दानी, खाटू वाला तू लखदातार आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। विशाल सैनी, मोहित सैनी, अन्नु कुमार, अंकित कुमार, पवन कुमार, विजय सिंह, रतन सैनी, वैभव गोयल, महावीर सैनी, करन सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।