फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ तथा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में सफाई के नाम पर हो रहे सेटिंग गैटिंग के खेल का मामला सामने आने पर प्रशासन सख्त हो गया है। जलीलपुर प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी के साथ हर ब्लॉक में रैंडम छापे लगेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जलीलपुर ब्लॉक के तीन गांव की सफाई का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया था। एक गांव में महिला सफाईकर्मी की जगह दूसरा व्यक्ति काम करता मिला था। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार महिला सफाईकर्मी व्यक्ति को छह हजार मासिक तनख्वाह देती थी। पूछताछ के लिए बुलाने पर प्रधान नहीं आई थी। प्रधान पति ने पूछताछ में बताया है कि महिला सफाई कर्मी के ड्यूटी पर नहीं आने की सूचना एडीओ पंचायत तथा सचिव को दे दी गई थी। डीपीआरओ का आरोप है कि दोनों ने मामले को दबाया तथा उन्हें या उनके कार्यालय को जानकारी नहीं दी। इस मामले में दोनों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने पर अगली कार्रवाई तय होगी। वह स्वयं गांवों में जाकर व्यवस्था देखेंगे। प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने के लिए पत्रावली मंजूरी के लिए डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें