फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अफसरो को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस से गैरहाजिर 25 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम अशोक मौर्य ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले 25 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें सीओ व प्रभारी निरीक्षक नगीना भी शामिल है।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक मौर्य के मुताबिक उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ नगीना, थाना प्रभारी निरीक्षक नगीना, विकास अधिकारी (पंचायत) व सहायक विकास अधिकारी (कृषि), सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियों, प्रभारी पीएचसी, माध्यमिक शिक्षा के प्रतिनिधि, एसडीओ नलकूप खंड नगीना, अभियंता विनियमित क्षेत्र नगीना, आबकारी निरीक्षक नगीना, उपनिबंधक नगीना, पशु चिकित्साधिकारी नगीना, बढ़ापुर व रायपुर सादात, सहायक अभियंता जल निगम नगीना, बाट व माप निरीक्षक नगीना सहित 25 अधिकारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम ने बताया की शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुरूप से संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस आधार पर अनुपस्थित रहने वाले सभी 25 अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में एक दिन के वेतन आहरित पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें