बिजनौर: नजीबाबाद - सोनल टांक। जिनकी शार्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड में नामांकन हुआ।
- फोटो : NAZIBABAD
शॉर्ट फिल्म मकोड़ा ऑस्कर के लिए चयनित
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर निवासी कलाकार सोनल टांक और मयूर टांक की शॉर्ट फिल्म मकोड़ा नगर ने येलो स्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी छाप छोड़ी। जिसके बाद इस फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेटेड मूवीज में शामिल किया गया है।
आदर्शनगर निवासी फोटोग्राफर अनिल टांक की पुत्री कोकिल टांक, सोनल टांक और पुत्र मयूर टांक ने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया है। बचपन से नृत्य, गायन और नाट्य विद्या में अद्भुत प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने बाल कलाकार के रूप में दर्जनों अवार्ड हासिल किए। कोकिल, सोनल और मयूर में कुछ कर दिखाने के जज्बे ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया। सोनल टांक और मयूर टांक ने दो मकोड़ों की दोस्ती पर सामाजिक संदेश से जुड़ी शॉर्ट फिल्म मकोड़ा नगर तैयार की। बतौर डायरेक्टर सोनल और निर्देशक मयूर टांक ने चार मिनट 18 सेकेंड की फिल्म में स्वयं कैमरामैन की भूमिका निभाई। सोनल टांक ने मकोड़े के रूप में वाइस ओवर दिया।
येलो स्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दो मकोड़ों की दोस्ती पर आधारित शॉर्ट फिल्म को 28 जनवरी से आठ फरवरी तक आयोजित फिल्म फेस्टिवल में चुनिंदा ऑस्कर नॉमिनेटेड मूवीज में शामिल किया गया है। सुपर शॉर्ट फिल्म मकोड़ा नगर की खास बात फिल्म की स्क्रिप्ट न होना है। दो मकोड़ों के माध्यम से सामाजिक संदेश से जुड़ी शॉर्ट फिल्म ने चयनकर्ताओं को प्रभावित कर नॉमिनेटेड श्रेणी तक फिल्म पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। यदि मकोड़ा शॉर्ट फिल्म को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है तो यह नगर और जनपद के लिए गौरव की बात होगी।
बिजनौर: नजीबाबाद - मयूर टांक। जिनकी शार्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड में नामांकन हुआ।- फोटो : NAZIBABAD