फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी

विज्ञापन
हल्दौर के गांव नांगलजट में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से जला साम - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। गांव नांगलजट के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कनेक्टिविटी गायब होने के कारण बैंकिंग कार्य ठप हो गया। आग में करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

गांव नांगलजट में रविवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पास से गुजरते समय आग की लपटें निकलती देखीं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना शाखा प्रबंधक सोनू सिंह को दी। रात्रि में शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे और दमकल विभाग की टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा को मौके पर बुलाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे बैंक के अभिलेखों और कैश को बचा लिया गया। भीषण लगी शाखा प्रबंधक अनुसार बैंक में रखे बैटरों से विद्युत शार्ट होने के कारण आग लग गई। आग में 12 बैटरी, दो कनेक्टिविटी राउटर्स, कैश केबिन, कैश काउंटिंग मशीन, अन्य सामान जल गया। इस भीषण अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर नुकसान होने का अनुमान है। सोमवार को बैंक खुला, लेकिन बैंक में कनेक्टिविटी गायब होने के कारण रुपयों का लेनदेन पूरे दिन ठप रहा। इससे बैंक पहुंचे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक सोनू सिंह ने बताया कि बैंक की सेवाएं सुचारु होने में तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें