फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा मेले में सजने लगीं दुकानें, हो रही बैरिकेडिंग

Thu, 30 Oct 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगाया जा रहा मौत का कुआं। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/गंज दारानगर। दारानगर गंज में लगने वाला गंगा स्नान मेला धीरे-धीरे अपने स्वरूप में आने लगा है। मेला परिसर के बिजनौर बाजार में दुकानें सजने लगीं हैं। वहीं, गहरे पानी में मशीनों से बैरिकेडिंग की जा रही है। ताकि, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। वहीं, मेला परिसर में 75 प्रतिशत रास्ते का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

गंगा की धरा पर बीते करीब एक सप्ताह से गंगा स्नान मेले का काम शुरू हो गया है। प्रशासन और जिला पंचायत की ओर से तंबुओं का शहर बसाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को लाइट की टेस्टिंग की गई। इस बार मेले के अंदर करीब सात किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछाया गया है। रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के अधिकारी और अभियंता विदुर कुटी के पास गंगा किनारे डेरा डाले रहे। उन्होंने मेला आयोजन को लेकर की जा रही तैयारी को भी परखा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा भी टेंट लगाने का काम चल रहा है। कुछ श्रद्धालु अपना टैंट लगाकर वापस चले गए। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, मौत का कुआं, मगरमच्छ झूला, सर्कस, झूले लगने शुरू हो गए हैं। वहीं, मेले में भंडारा करने वाले संस्थाओं के टेंंट भी लग गए हैं।
गंगा स्नान मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। गंगा स्नान मेला धीरे-धीरे गुलजार होने लगा है।
n मेले में पीएसी के साथ तैनात रहेगी पुलिस फोर्स : मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस शराब के नशे में मेले में पहुंचने वालों के चालान काटेगी। जेई सुशील कुमार ने बताया कि मेले के वीआईपी मार्ग तैयार कर लिया गया है। स्नान घाट बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। मेले में एक और पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है। इस बार टू व्हीलर फोर व्हीलर पार्किंग अलग-अलग है।
नजीबाबाद मेंे नांगल के गंगाघाट पर तीन नंवबर से शुरू होने वाले गंगा स्नान मेले के लिए एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ बृहस्पतिवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नांगल के गंगा मंदिर से गंगाघाट तक करीब चार किलोमीटर के पहुंच मार्ग के समतलीकरण कार्य को देखा।

बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगाया जा रहा मौत का कुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें