धामपुर। खो नदी में डूबे शेरकोट क्षेत्र के ग्राम धुराडा निवासी शिवकुमार उर्फ भोला (24) का सोमवार को तीसरे दिन भी प्रयास करने के बाद पता नहीं लग सका है।
कोतवाल शेरकोट का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों और गोताखाेरों के सहयोग से तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। पर अभी तक पता नहीं लग सका है। बकौल कोतवाल, युवक को नदी से तलाश कराने के लिए अब पुलिस की ओर से पीएसी गोताखोरों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि गांव धुराड़ा निवासी शिव कुमार उर्फ भोला शनिवार दोपहर पशु चराने जंगल गया था। जब वह घर आ रहा था तो इस दौरान नदी को पार करते समय पानी के तेज बहाव में वह डूब गया था। जिसका अभी तक पता नहीं लग सका है।