फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 10 दिन से तमंचा लेकर घूम रहा था शिवांग

Mon, 21 Apr 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजनौर। शिवांग ने भावना की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से रेकी करते हुए की। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिवांग पिछले दस दिनों से तमंचा लेकर नहर की पटरी पर घूम रहा था। वह सटीक निशाना लगाने की प्रैक्टिस भी कर रहा था।
विज्ञापन

शिवांग ने भावना को गोली मारने के लिए उस जगह को चुना, जहां सड़क पर बजरी पड़ी होने की वजह से बाइक की गति धीमी करनी पड़ती है।
भावना नूरपुर एक कॉलेज से बीएड कर रही थी। इससे पहले उसने साहू जैन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। बताया गया कि इंटर तक वह कोतवाली देहात में पढ़ी। उस वक्त आरोपी शिवांग भी साथ पढ़ता था। मगर इंटर के बाद दोनों के काॅलेज बदल गए थे। शिवांग भावना से एक तरफा प्यार करता था।
भावना के भाई दीपराज ने बताया कि साल 2023 से वह परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार शादी करने का दबाव भावना और परिवार पर बनाते हुए धमका रहा था। कहीं और शादी करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। संवाद
विज्ञापन

n दूसरी युवतियों से छेड़खानी में हो चुकी है पिटाई : मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी शिवांग की छवि आवारा लड़कों की रही है। छह महीना पहले उसने दूसरे पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी थी। जिस पर लड़की पक्ष के लोगोें ने मारपीट करते हुए छोड़ दिया था। ऐसा उसके साथ तीन बार हो चुका है, जब छेड़छाड़ करने पर उसकी लोगों ने पिटाई की थी।
n तीन महीने पहले भी दी थी धमकी : बिजनौर में मृतका के भाई ने बताया कि चार महीना पहले उन्होंने भावना की शादी नूरपुर में तय कर दी थी। शादी तय होने का पता लगने पर ही उसने बार बार फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया था।तीन महीना पहले मामले की शिकायत की गई थी।
मगर गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों और आरोपी के बहनोई नितिन त्यागी निवासी रोहाना मिल मुजफ्फरनगर ने गारंटी ली थी कि वह अब ऐसा कुछ नहीं करेगा, तुम अपनी बेटी की शादी कर लो। समझौता होने के बाद मृतका के परिजन निश्चिंत हो गए थे।

कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो।

कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें