फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल मंडी को लेकर शिवसेना और भीम आर्मी में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। मछली बाजार से फल मंडी को शहर से बाहर कराने को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना ने ज्ञापन सौंप कर चेताया कि यदि 20 मई तक मंडी को नहीं हटाया गया तो वह 21 मई को एक दिवसीय सांकेतिक अनशन करेंगे और फिर 22 मई आमरण अनशन शुरू कर देंगे। उधर, फल मंडी एसो. के समर्थन में भीम आर्मी ने मंडी को वहीं पर रोके जाने और आढ़तियों से डराकर रंगदारी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन की ओर से पिछले 20 दिन से कोरोना महामारी के चलते मछली बाजार से फलों की मंडी को सब्जी मंडी की तरह शहर से बाहर कराने की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। अधिकारियों की ओर मंडी को 14 मई को वहां से हटाकर रामलीला मैदान में शिफ्ट कराने के आदेश भी कर दिए थे, लेकिन मंडी आदेशों के अनुरूप शिफ्ट नहीं हो सकी। मंडी को हटाने की मांग को लेकर विजय जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम धीरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष ईओ राजू गुप्ता व ईओ मनोज कुमार रस्तोगी को मंगलवार को फिर से ज्ञापन सौंप कर 21 मई को सांकेतिक अनशन और 22 मई से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उधर, भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ता मंडी के समर्थन में उतर आए हैं। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर फल आढ़तियों को ब्लैकमेल कर रंगदारी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास में सफलता मिलने पर मंडी को वहां से अलग शिफ्ट करा दिया जाएगा। शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें