बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के बेगावाला चौकी क्षेत्र के गांव बुरहानुद्दीनपुर में मंगलवार रात दो पक्षों की महिलाओं के बीच हुई मामूली कहासुनी बुधवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के चलने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार रात को गांव बुरहानुद्दीनपुर में दो पक्षों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोसियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था। बुधवार सुबह दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को बिजनौर ले जाकर मेडिकल कराया गया। थाना कोतवाली शहर में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
एक पक्ष के शहरीन, समरीन पुत्री नाजिम, अजरा पत्नी नाजिम, नाजिम पुत्र नजर और शारिक पुत्र नाजिम ने दूसरे पक्ष पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के फरमान पुत्र इदरीश, शाहिदा पत्नी इदरीश, कादिर पुत्र मारूफ, सोनी पत्नी फरमान आदि ने भी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।