एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की नई सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के लिए सर्व सम्मति से शारदा रानी अध्यक्ष एवं भावना भारद्वाज मंत्री चुनी गयी।
शुक्रवार को एक बैंकटहाल में जनपद स्तरीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने कहा कि महिला कर्मी बिना दबाव के कार्य करें, उनकी न्यायोचित मांगों को वे शासन स्तर उठाती रहेंगी।
इस अवसर पर उनकी एवं प्रांतीय महामंत्री शशिकांता की देखरेख में जनपदीय कार्यकारिणी के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष शारदा रानी व मंत्री भावना भारद्वाज , कोषाध्यक्ष के लिए हेमलता, प्रचार मंत्री रेखा अंबेडकर, संगठन मंत्री रीता देवी, व संप्रेक्षक मंजू सिंह चुनी गयी। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रेनु शुक्ला व संचालन शारदा रानी ने किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन में आभा राजपूत, पुष्पा रानी, विमला देवी, अर्चना त्यागी आदि उपस्थित रहीं।