फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहजादपुर और अभिपुरा टीम ने जीते लीग मैच

Sun, 19 Oct 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती-सौफतपुर में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक।
विज्ञापन
नांगलसोती। प्रदेश स्तरीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार की रात दो लीग मैच खेले गए। शहजादपुर और अभिपुरा की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। सौफतपुर के खेल मैदान में पहला मैच अभिपुरा और महमसापुर सी टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर महमसापुर सी टीम पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए अभिपुरा टीम निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट पर 57 रन बनाए। शादाब ने 28 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महंमसापुर सी की टीम आठ विकेट पर मात्र 37 रन ही बना पाई। अभिपुरा टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया। शादाब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच सौफतपुर डी और शहजादपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहजादपुर टीम आठ ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाए। आशीष ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सौफतपुर डी टीम आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 56 रन ही बना सकी। शहजादपुर टीम ने 22 रनों से मैच जीत लिया। आशीष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों मैच अंपायर असयंत और दीपू की देखरेख में खेले गए। टूर्नामेंट में कमेटी अध्यक्ष कपिल राणा, संजीव पहलवान, नीरज चौधरी, अमित राणा, हनी जटराणा, डॉ.अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें