शहीदों और कानपुर में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना नगर के युवाओं ने देश के शहीदों और कानपुर में रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार की देर रात सैनी समाज, विश्नोई समाज और जोशी समाज कें युवा विश्नोई मंदिर पर एकत्र होकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पहुंचे जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीदों और ट्रेन हादसे में मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी।
समस्त युवा चंद्र प्रकाश सैनी, चेतन विर्श्नोई, शीतल जोशी, रचित जोशी, विटटी चौधरी, मौसम, कपिल, शिवम, अंशुक, मयंक जोशी, सूरज के नेतृत्व में कैंडल जलाकर मोहल्ला विश्नोई सराय, बड़ा मंदिर, बाजार मझलैटा, लुहारी सराय, मंडी मौलगंज, नगरपालिका, तहसील गेट हाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे । प्रतिमा के सम्मुख कैंडल जलाकर भाजपा नेता अजीत अग्रवाल के साथ श्रद्धांजलि दी।