नजीबाबाद। लंबी दूरी की ट्रेन लगातार विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को जयनगर से अमृतसर के बीच संचालित शहीद एक्सप्रेस 14673 अप करीब 10 घंटे विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। प्रातः 7:45 बजे ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को देर शाम तक ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
उधर, सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित 14617 अप जनसेवा एक्सप्रेस भी करीब पांच घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। लंबी दूरी के यात्रियों को ट्रेन लेट होने से परेशानी हुई। देहरादून से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन रविवार को आधा घंटा देरी से संचालित हुई।