नजीबाबाद - संगीत कलाकार शाहरूख खान।
- फोटो : NAZIBABAD
चुनौतियों के बीच तलाशनी होगी मंजिल : शाहरुख
नजीबाबाद। कोरोना काल में भी कलाकारों के हौसले कम नहीं हुए। संगीत कलाकार शाहरुख खान वर्क फ्रॉम होम के जरिए संगीत की शिक्षा साथियों को देता है और खुद भी जमकर रियाज करता है। उनका कहना है कि चुनौतियों के बावजूद युवाओं को निराश हुए बिना मंजिल तलाशनी है।
सुगम संगीत की गायन विधा हो या वाद्य यंत्रों का ज्ञान शाहरुख खान की रग-रग में बस चुका है। आकाशवाणी नजीबाबाद के तानपुरा वादक पिता सनव्वर अली खां से संगीत की शिक्षा विरासत में शाहरुख को मिली। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से एमए संगीत करने वाले शाहरुख को हार्मोनियम, तबला, सिंथेसाइजर सहित अनेक वाद्य यंत्रों को बजाने की महारथ है। युवाओं की प्रेरणा स्रोत शाहरुख गीत, गजल, भजन गायन शैली में भी मजबूत पकड़ रखता है। कोरोना काल से पूर्व संगीत शिक्षक रूप में डीएवी दिल्ली में शाहरुख की तैनाती हुई। इससे पूर्व तानसेन महाविद्यालय में युवा संगीतकार संगीत का शिक्षक रह चुका है। आकाशवाणी महानिदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली सुगम संगीत स्वर परीक्षा में गजल श्रेणी में बीहाई ग्रेड प्राप्त है जबकि तबला वादन में वह आकाशवाणी का बी ग्रेड कलाकार है।