फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गड्ढों में तब्दील हुआ शादीपुर-किरतपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुकी। शादीपुर-किरतपुर मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में है। यह मार्ग नहटौर से किरतपुर को जोड़ता है। नहटौर से शादीपुर तक तो मार्ग का निर्माण हो चुका है लेकिन शादीपुर से किरतपुर तक सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों लोगों को निजी वाहनों से आवागमन रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट होने पर इसी मार्ग से भारी वाहन निकाले जाते हैं। इसके चलते सड़क टूट चुकी है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इसकी सुध लेना गवारा नहीं किया। इस मार्ग पर ई-रिक्शाओं का संचालन होता है। प्रतिदिन ई-रिक्शा गड्ढों के कारण पलटते रहते हैं जिससे यात्री घायल हो जाते हैं। इस मार्ग से करीब 30 से 35 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। किरतपुर का प्रसिद्ध हनुमान धाम भी इसी मार्ग पर पड़ता है जो जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है। सड़क निर्माण न होने के कारण लोगों को किरतपुर पहुंचने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण सोपाल सिंह ने शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। जीतू शर्मा का कहना है कि मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। सड़क निर्माण होने के बाद दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

अवनीश निर्वाल का कहना है कि इस मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की समुचित व्यवस्था नहीं है। लोग अपने निजी वाहनों से ही आवागमन करते हैं। लोकेश सैनी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण काफी दिन से प्रस्तावित बताया जा रहा है। मार्ग का शीघ्र निर्माण शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

गौरव गुप्ता का कहना है कि इस मार्ग से निकलकर लोग किरतपुर पहुंचते हैं। यह मार्ग गड्ढों से भरा हुआ है। मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें