फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली मार्ग पर नाले अवरुद्ध, कारोबारी परेशानी

विज्ञापन
नजीबाबाद में सीकेआई चौराहे के निकट हाइवे पर फैली गंदगी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सीकेआई चौराहा क्षेत्र के नाले गंदगी से हैं अवरुद्ध
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर सीकेआई चौराहा क्षेत्र में नालों की सफाई न होने से हाईवे के निकट गंदगी फैली रहती है। दूषित वातावरण से कारोबारी और राहगीर परेशान हैं।
ग्राम पंचायत शेखपुरगढ़ू के अंतर्गत सीकेआई चौराहे से सिंचाई विभाग कॉलोनी तक हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे क्षेत्र आता है। सीकेआई चौराहे से प्रभाकर नर्सिंगहोम तक नाला काफी समय से अवरुद्ध है। क्षेत्र में गंदगी भी फैली रहती है। नाले की सफाई न होने से कारोबारी और क्षेत्रवासी दुर्गंधमय वातावरण में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

आदर्श नगर पुलिस चौकी चौराहा क्षेत्र से शिव मूर्ति तिराहे के निकट तक भी जगह-जगह हाईवे के किनारे गंदगी फैली रहती है। क्षेत्र में दो बैंक्वेट हॉल और दर्जनों दुकानें हैं। दुकानों के सामने गंदगी रहने से दुकानदार परेशान रहते हैं। कारोबारी अनिल कुमार, विपुल गर्ग, पवन कुमार का कहना है कि हाईवे के निकट नालों की अरसे से सफाई नहीं हुई है। हाईवे के आसपास भी कई-कई दिन तक सफाई कर्मी कूड़ा उठाने और सफाई करने नहीं आते हैं।
क्षेत्र में आवारा पशु भी घूमते रहते हैं। उमापति गर्ग, राजपाल, धनी सहित अनेक लोग ग्राम पंचायत को कई बार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मांग कर चुके हैं। लेकिन नगर पंचायत सफाई व्यवस्था के प्रति उदासीन रहती है।
विज्ञापन

---
बड़ी पंचायत में सीमित हैं सफाईकर्मी: ग्रामप्रधान
ग्राम प्रधान रेखा सैनी का कहना है कि ग्राम पंचायत काफी बड़ी है। सफाई कर्मचारी सीमित होने से हाईवे तथा आसपास के नालों को प्रतिदिन साफ कराना संभव नहीं है। पंचायत के पास अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध नहीं है। फिर भी समय-समय पर सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें