फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर सात साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
बिजनौर में छत से गिरकर मरने वाले बच्चे जियान का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छत से गिरकर सात साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। आंखों पर पट्टी बांधकर लुका छुपी खेल रहे सात साल के बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। नगर की ईदगाह रोड पर हुए हादसे के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में शोक छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उनके घर पहुंचकर ढाढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम थाना कोतवाली शहर की ईदगाह रोड के रहने वाले निसार का सात वर्षीय इकलौता बेटा जियान घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे आंख पर पट्टी बांधकर लुका छुपी खेल रहे थे। जियान की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। लुका छुपी खेलते वक्त जियान छत से नीचे गिर गया। अचानक किसी के गिरने की आवाज हुई तो परिवार वालों ने बाहर निकल कर देखा। जियान को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। परिजन बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। जियान नगर के एक स्कूूल में कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें