बिजनौर में कांशीराम कालोनी में कुष्ठ के लक्षण बताते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
‘कुष्ठ मुक्त भारत की ओर’ अभियान शुरू
बिजनौर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ मुक्त भारत की ओर अभियान शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांशीराम कॉलोनी में बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. शैलेष जैन ने कुष्ठ के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया। कहा कि शरीर में सुन्न दाग या धब्बे होना, तांत्रिकाओं/मांसपेशियों में दर्द होना, हाथों-पैरों में छाले होना या जख्म होना कुष्ठ के प्रारंभिक लक्षण होते हैं। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए और रोग की पुष्टि होने पर उपचार कराना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में इसका उपचार मुफ्त किया जाता है। उपचार जल्दी शुरू होने पर रोगी को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। बताया कि जिले भर में रोगियों को चिह्नित करने का अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान एनएमएस दिनेश कुमार, एनएसए मेघराज सिंह, पीएमडब्ल्यू उमानाथ यादव आदि मौजूद रहे।