जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले, 1594 नेगेटिव
बिजनौर। सात नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4309 हो गई है। इनके साथ में 1594 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक 4149 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक करीब 61 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 99 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को जनपद में कुल सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। ग्राम इस्माइलपुर, धामपुर के मोहल्ला अफगानान, नई तहसील नजीबाबाद, किरतपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर, जलीलपुर ब्लॉक के गांव रवाना से एक-एक और आईओसीएल नजीबाबाद से दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ में लगभग 1594 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 78 हजार 942 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से दो लाख 78 हजार 126 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4309 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 73 हजार 817 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 816 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
20 वें विदेशी यात्री में भी नहीं मिला कोरोना का स्ट्रेन
बिजनौर। करीब 15 दिन पूर्व विदेश यात्रा से जलीलपुर ब्लॉक में लौटे 20 यात्री में भी कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार इस यात्री का मेरठ लैब ने तीसरी बार सैंपल मांगा था। वहां से इसकी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। अभी तक शासन ने विदेशों से लौटे 20 लोगों की सूची ही उन्हें मिली थी। अब तक सभी 20 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।