फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए ठीक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही छह मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इनके साथ में 1028 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4218 हो गई है। इनमें से अब तक 4048 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 112 हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 61 हजार 348 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 59 हजार 677 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4218 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 55 हजार 459 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1028 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4048 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 58 लोगों की मौत हुई हैं और 112 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। बुधवार को नजीबाबाद के मोहल्ला संतोमालान, नहटौर इलाके के गांव खतेपुर, पीएनबी सर्किल ऑफिस धारा मोटर फाइनेंस सिविल लाइन बिजनौर, मिशन कंपाउंड बिजनौर और चांदपुर के मोहल्ला कटारमल से दो-दो मरीज कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें