फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सात और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। नजीबाबाद क्षेत्र में सात और कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन संक्रमितों को आइसोलेशन केंद्र भेजने में जुट गया है।
नगर पंचायत जलालाबाद से एक, अकबरपुर आंवला से दो, टांडा माईदास दो कोरोना संक्रमितों सहित मंगलवार को नजीबाबाद क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से दो कोरोना संक्रमितों के गांव नौरंगली चाक दर्शाए गए हैं। इस नाम के क्षेत्र में गांव न होने से राजस्व प्रशासन कोरोना संक्रमितों तक पहुंचने में असमंजस की स्थिति में है। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संक्रमितों के निवास स्थल गांव का पता लगाने के लिए राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। मोबाइल नबंर पर भी संक्रमितों से राजस्व कर्मचारियों का संपर्क नहीं हो पाया। उधर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेशन केंद्र भेजने और क्षेत्र को राजस्व विभाग ने सील कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगा जलालाबाद सील: तहसीलदार
नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद का 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित आया व्यक्ति विदेश से हाल ही में नजीबाबाद पहुंचा था। वह आते ही अपनी जांच कराकर नजीबाबाद के एनआईआईटी क्वारंटीन केंद्र पहुंच गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जलालाबाद में संक्रमित सीधे नहीं पहुंचा है, इसलिए जलालाबाद सील नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें