फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सात बदमाश गिरफ्तार छह करोड़ का सोना-चांदी बरामद

Thu, 13 Nov 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में बर्तन कारोबारी के घर में चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। बुधवार को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा, उसकी निशानदेही पर चार महिलाएं और दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए। पकड़े गए आरोपियों से छह करोड़ का सोना और चांदी बरामद किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया सभी ने नजीबाबाद के चौक बाजार में बर्तन कारोबारी योगेश की दुकान से 27 सितंबर की रात में नगदी-जेवरात चोरी किए थे।
विज्ञापन

बुधवार को स्वाट टीम को चोरी के सामान के साथ शुएब के देहरादून भागने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने पूरनपुर रोड पर शुएब की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख शुएब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शोएब गोली लगने से घायल हो गया और उसे दबोच लिया। शुएब की निशानदेही पर पुलिस ने राबिया उर्फ चांदो, जफर अली, सहाना, रावेद, आसिया, खुर्शीदा को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब साढ़े चार किलो सोना और करीब नौ किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने बरामद सोनेे-चांदी की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई। संवाद

नजीबाबाद में बर्तन कारोबारी के घर में चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। संवाद- फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें