नजीबाबाद में बर्तन कारोबारी के घर में चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
बिजनौर/नजीबाबाद। बुधवार को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा, उसकी निशानदेही पर चार महिलाएं और दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए। पकड़े गए आरोपियों से छह करोड़ का सोना और चांदी बरामद किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया सभी ने नजीबाबाद के चौक बाजार में बर्तन कारोबारी योगेश की दुकान से 27 सितंबर की रात में नगदी-जेवरात चोरी किए थे।
बुधवार को स्वाट टीम को चोरी के सामान के साथ शुएब के देहरादून भागने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने पूरनपुर रोड पर शुएब की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख शुएब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शोएब गोली लगने से घायल हो गया और उसे दबोच लिया। शुएब की निशानदेही पर पुलिस ने राबिया उर्फ चांदो, जफर अली, सहाना, रावेद, आसिया, खुर्शीदा को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब साढ़े चार किलो सोना और करीब नौ किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने बरामद सोनेे-चांदी की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई। संवाद
नजीबाबाद में बर्तन कारोबारी के घर में चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी। संवाद- फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।