फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया कैंप में हुआ शूटर सामिया मेहर का चयन

Sun, 28 Jan 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर की शूटर सामिया मेहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शूटिंग में देश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी सामिया मेहर का चयन ‘खेलो इंडिया’ अभियान के लिए हो गया है। इस कैंप में पूरे देश से केवल 32 बालिका शूटर का ही चयन हुआ है। इनमें से यूपी से केवल दो बालिका शूटर हैं। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों को निखारने के लिए खेलो इंडिया योजना शुरू की है। योजना में खेलों से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। कई जिलों में स्टेडियम या मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी इसके अंतर्गत मांगा गया है। प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर खेलो इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से शूटिंग में केवल 32 बालिका शूटर का चयन हुआ है। इनमें से यूपी की केवल दो खिलाड़ी हैं। खेलो इंडिया में जिले की सामिया मेहर का भी चयन हुआ है। सामिया मेहर ने हाल ही में केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। दस मीटर एयर रायफल में सामिया मेहर ने उत्तर प्रदेश की ओर से सर्वाधिक स्कोर किया था। प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन खेलो इंडिया अभियान में किया गया है। सामिया मेहर राष्ट्रीय व राज्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। वह अब तक 16 स्वर्ण पदक व तीन सिल्वर मेडल जीत चुकी है। अब यूपी के शूटरों की रैकिंग में पहले नंबर पर भी रह चुकी हैं।

बेहतर प्रदर्शन पर मिलेंगे पांच लाख 
खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत चुने गए खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे। इसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक दिए जा सकते हैं। इसके     अलावा खिलाड़ियों से बात कर खेल का स्तर और बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। जिला उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के मुताबिक सामिया मेहर का खेलो इंडिया अभियान में चुना जाना सम्मान की बात है। बाकी खिलाड़ी भी और मेहनत करके सफलता पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें