फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद में हुआ राशन डीलर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफाबाद में हुआ राशन डीलर का चुनाव
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव पंचायत आसफाबाद चमन में ग्रामीणों के हंगामे के बीच राशन डीलर का चुनाव हुआ। इस पंचायत में डीलर की पिछले कई महीनों से तैनाती नहीं थी। डीलर पद के लिए चार महिलाओं ने नामांकन कराया, जिनमें से एक ने नाम वापस ले लिया। मैदान में डटी तीनों महिलाओं में से ग्रामीणों का सुमन देवी को समर्थन मिला। अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने के बाद घोषणा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास विभाग के अधिकारियों ने गांव आसफाबाद चमन स्थित रामलीला मैदान में रिक्त राशन डीलर के चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया। चुनाव अधिकारी करुणा चौहान ने बताया कि डीलर के चयन के लिए सात नवंबर का दिन निर्धारित था। फरहाना के नाम वापस ले लेने के बाद बाला देवी, मोहसिना और सुमन देवी मैदान में रहीं। बताया गया कि सुमन देवी पत्नी रोहित को ग्रामीणों का समर्थन मिला। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुधा रानी, एडीओ समाज कल्याण गौरव कुमार, कुलदीप, मनोज कुमार, कामेंद्र गौतम, नोबहार सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें