फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
17 वर्ष और 19 वर्ष (बालक वर्ग) की 14 सदस्यीय टीम का किया गया चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर(बिजनौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार बिजनौर में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें लखनऊ संभाग के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 30 नवोदय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 17 वर्ष और 19 वर्ष (बालक वर्ग) की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
प्राचार्य डीके जैन और उपप्राचार्य राज कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद किया। खेल विशेषज्ञ नवोदय विद्यालय गाजीपुर के सुधीर कुमार मिश्रा, नवोदय विद्यालय हाथरस के आरके मिश्रा तथा जिले के क्रिकेट विशेषज्ञ सुरजीत सिंह व प्रेशक कुमार की ओर से 17 वर्ष और 19 वर्ष (बालक वर्ग) की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय बिजनौर के अर्श व कैफ, मेरठ के मोहम्मद अदनान, उत्तर काशी के अंशुल, जालौन के सूजल, फिरोजाबाद के विशाल, मिर्जापुर से नितिन व अविनाश, प्रयागराज से सौरभ, गाजीपुर से आशुतोष व शुभम यादव, हाथरस से दिलीप, कौशांबी से आलोक, मैनपुरी से सुमित आदि का चयन 17 वर्ष के आयुवर्ग के लिए किया गया है।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय मेरठ से फरहान अली व सोनू, गाजीपुर से विनीत यादव व शिवम, पीलीभीत से अतृज, अयोध्या से आशीष, मऊ से आदर्श, चंपावत से प्रियान्शु, बिजनौर से दीपांशु व मयंक पाल, फिरोजाबाद से विनय, ललितपुर से विवेक व विशाल, मैनपुरी से सुमित, अमेठी से गौरव आदि का चयन 19 वर्ष के आयु वर्ग के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में रीता सिंघल, मुकेश कुमार, रामनिवास, संगीता बरनवाल, अखलेश कुमार, विनोद कुमार, नीलिमा क्षेत्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें