फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्रा से छेड़खानी के बाद मदरसे की अतिरिक्त कक्षाएं बंद, छात्रावास सील

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बुरहानुदीनपुर में मदरसे को सील कराते अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
- बुरहानुदीनपुर में मदरसा जामियतुल बनात दारुल उलूम पर टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- मदरसे में चल रही थीं अतिरिक्त कक्षाएं, प्रपत्र नहीं दिखा सके संचालक

संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला/बिजनौर। गांव बुरहानुदीनपुर में संचालित मदरसा जामियतुल बनात दारुल उलूम में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम जांच के लिए पहुंची। मदरसे में मान्यता से अतिरिक्त कक्षाएं चलती पाई गईं। संचालक संबंधित प्रपत्र नहीं दिखा सके। टीम ने अतिरिक्त कक्षाओं को बंद कराते हुए छात्रावास को सील कर दिया है।

शनिवार को एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन, नायब तहसीलदार फैसल कमर, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर उदय प्रताप ने मदरसे का निरीक्षण किया। मदरसे को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से कक्षा आठ (फौकानिया) तक मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुसार कक्षा आठ के अतिरिक्त यहां छात्राओं को आलिमा का कोर्स भी कराया जाता है। बाहरी छात्राएं भी मदरसे में बने छात्रावास में रहती हैं। निरीक्षण में जब मदरसा संचालक से आलिमा कोर्स और छात्रावास के प्रपत्र दिखाने को कहा। संचालक कोर्स और छात्रावास से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए।

इस पर टीम ने आलिमा के कोर्स से संबंधित कक्षाएं तथा छात्रावास, जिसके अंतर्गत तीन कमरों व एक चैनल को सील कर दिया। दरवाजे सील करने के बाद चाबियां जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सौंपी गईं।

कक्षा छह की छात्रा से की थी छेड़छाड़
मदरसा जामियातुल बनात दारुल उलूम के संचालक शाहनवाज के पुत्र उस्मान उर्फ नावेद ने कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आठ अगस्त को उस्मान और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर, इस मामले में शिवसेना जिला प्रमुख वीर सिंह ने पीड़िता के परिवार वालों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने इस प्रकरण में निष्पक्ष विवेचना कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घटना के बाद बेटियों को ले गए परिजन



बिजनौर। मदरसा संचालक के बेटे ने कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी की, यह खबर अभिभावकों को लगी तो वे मदरसे पहुंच गए। सभी छात्राओं को उनके अभिभावक अपने संग घर ले जा चुके हैं। फिलहाल छात्रावास खाली हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें