फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की बैठक में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग की गई। बैठक में बिना नोटिस एक संविदा कर्मचारी को हटाने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 33/11 केवीए चांदपुर पर संघ की पश्चिमांचल कार्यवाह अध्यक्ष महीपाल सिंह की अध्यक्षता व जिला कोषाध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में पावर कारपोरेशन के आदेशानुसार प्रत्येक कर्मचारी का विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र दिए जाने, श्रम विभाग में प्रत्येक कर्मचारी का पंजीकरण कराने, कर्मचारी का बीमा कराने, ईपीएफ खातों की केवाईसी कराने व यूएएन नंबर उपलब्ध कराने आदि की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा किसी भी संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण न किए जाने के आदेश के बावजूद अधिशासी अभियंता द्वारा 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान को कर दिया गया। पश्चिमांचल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा शीघ्र संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संघ रोड से कोर्ट तक लड़ाई लड़ने व आंदोलन को तैयार है। बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रियदर्शी विक्रांत, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, विजयपाल सिंह, हरिओम सिंह, मुन्नू सिंह, सुनील कुमार धामपुर, रामकुमार हल्दौर, आलोक कुमार, लोकेंद्र शर्मा, शहजाद अहमद, लवकुश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें