फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट स्थलों के 250 मीटर क्षेत्र को किया सील

विज्ञापन
अफजलगढ़ में बनियोवाला हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगीं बल्लियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हॉटस्पाट स्थलों के 250 मीटर क्षेत्र को किया सील
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों सुआवाला, बनियोवाला तथा रेहड़ में तीन संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने सभी हॉटस्पाट स्थलों के 250 मीटर क्षेत्र को सील करा दिया है।
विज्ञापन

संक्रमित गांवों के ग्राम प्रधानों ने बताया कि सील किए गए क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। लगातार साफ-सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए अधिकतर मरीज प्रवासी कामगार हैं और करीब एक सप्ताह पूर्व बाहर से अपने घर लौटे हैं। गांव रेहड़ निवासी युवक राजस्थान से अपने घर आया था और गांव सुआवाला का रहने वाला युवक दिल्ली से लौटा था। वहीं गांव बनियोवाला निवासी युवक की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई थी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के लोगों को बाहर न निकलने व घर में रहने के लिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें