सात प्रस्तावों पर लगी मुहर
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की बैठक में 161 करोड़ का बजट स्वीकृत करते हुए सात प्रस्ताव पारित किए गए। बैंक की तीन नई शाखाओं के खुलने और आधुनिकीकरण के बारे में बताया गया। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बैंक योजनाओं का लाभ लेने की बात कही गई।
बैंक सचिव अशोक कुमार सिंह ने प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बैंक सभापति दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक का सकल लाभ 3381 लाख और शुद्घ लाभ 554 लाख रहा। बैंक का निक्षेप मार्च में 138888 और ऋण 103096 लाख रुपये है। बताया कि बैंक सीबीएस पद्घति पर काम कर रहा है। सभी शाखाओं में उपभोक्ताओं को आरटीजीएस, एनईएफटी और एटीएम की सुविधा दी जा रही है। बैंक की तीन नई शाखाएं उमरीखास, शेरगढ़ और कादराबाद में खोलने और 12 शाखाओं के आधुनिकरण की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि बैंक सहकारिता आंदोलन को और सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है। वहीं बैंक के डेलीगेट सदस्य महावीर जंघाला ने आरोप लगाया कि केवल सभापति के चहेते पदाधिकारियों को ही मंच से बोलने का मौका दिया गया है। इस मौके पर बैंक संचालक राजेंद्र सिंह, सत्यवीर त्यागी, विनोद परमार, अवनीश कुमार, आलोक कुमार, शिब्बू सिंह, तपराज सिंह, मनोज त्यागी, रावेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह ने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद मंडल सतीशचंद्र मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डा.प्रदीप कुमार सिंह, बैंक उपसभापति संदीप कुमार, सुनीता देवी, शांति देवी, नितिन मौर्य, मनोज कुमार, चमन सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जयवीर राठी, आंचल भारती, अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे।