एसडीओ ने नलकूप ऑपरेटर से मांगा स्पष्टीकरण
नांगलसोती। सरकारी नलकूप के ऑपरेटर द्वारा किसानों से फोन पर गाली गलौज करने के आरोप के मामले में नलकूप विभाग ने जांच शुरू कर दी है। एसडीओ ने नलकूप ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा है और किसानों के बयान लिए हैं।
गांव बाखरपुर के मालीवाला मौजा के सरकारी नलकूप संख्या बीजी 602 पर रामदयाल सिंह ऑपरेटर है। छह जून को नलकूप ऑपरेटर का किसानों से गाली गलौज करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। किसान नेताओं ने नलकूप विभाग से ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग थी। मंगलवार को नलकूप विभाग के एसडीओ रामनाथ सिंह गांव बाखरपुर पहुंचे और मामले में किसानों के बयान दर्ज किए। उन्होंने नलकूप ऑपरेटर से भी मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, किसान नेता दिगंबर सिंह ने कहा कि ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता नलकूप विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे। संवाद