फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहीं पहुंचे एसडीओ, एक्सईएन ने भी नहीं उठाया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव सेना और भाकियू के पदाधिकारियों ने अफसरों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। शिव सेना और भाकियू के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को किसानों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एक्सईएन राकेश कुमार ने भी फोन नहीं रिसीव किया।
शिवसेना जिलाप्रमुख संजय राणा ने बताया कि की सिंचाई खंड धामपुर के एसडीओ को नहरों की सफाई और अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया था। एसडीओ नवरत्न सिंह ने 17 नवम्बर को मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को मुरलीवाला, जामनवाला, तुरतपुर, रसूलपुर, नबावपुर, हिदायतपुर, कादराबाद, नारायणपुर गढी, धर्मपुर एवं भटपुरा आदि गांवों के किसान शिव मंदिर मुरलीवाला में एकत्र हुए। मगर, एसडीओ नहीं पहुंचे। एक्सईएन राकेश कुमार ने भी फोन नहीं रिसीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर किसानों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया। इस दौरान महेंद्र सिंह सिरोही, गुरमुख सिंह, चमकौर सिंह, हरपाल सिंह, चिरंजी लाल, राजीव सांगवान, सरदार कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिरोही, अतुल शर्मा, दीपक सिरोही, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें