नजीबाशबाद में पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करतीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
एसडीएम ने मारे छापा मारकर पकड़ी पॉलिथीन
नजीबाबाद। एसडीएम के निर्देशन में पॉलिथीन प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने तीन कारोबारियों से बड़े पैमाने पर पॉलीथिन जब्त कर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
एसडीएम संगीता ने बाजार कल्लूगंज, मछली बाजार क्षेत्र में पॉलिथीन बेचने वाले कारोबारियों के यहां छापा मारा। एसडीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप, राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान की उपस्थिति में बाजार कल्लूगंज स्थित कारोबारी शिव कुमार, मछली बाजार में मो. ताबिश और मो. अनस के यहां से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की। एसडीएम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने पर तीनों कारोबारियों पर क्रमश: 20 हजार और पांच-पांच हजार के आर्थिक जुर्माने लगाए।
--
जमकर प्रयोग हुई लॉकडाउन में पॉलिथीन
नजीबाबाद। कोविड-19 दौर में लॉकडाउन के दौरान जनपद बिजनौर सहित प्रदेश भर में प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को राशन किट, भोजन आदि बांटने में प्रतिबंधित पॉलिथीन का जमकर उपयोग किया गया। शासन ने अब प्रशासन को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रचलन रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।