फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना सामान न मिलने से नागरिक परेशान

विज्ञापन
नजीबाबाद के साहनपुर में पकड़े गए चावल के कट्टे। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एसडीएम ने मारा छापा, 120 कट्टे चावल पकड़े
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने नगरपंचायत साहनपुर में एक मकान में छापा मारकर चावल के 120 कट्टे पकड़े। मकान स्वामी द्वारा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वितरण के लिए चावल रखने की बात कही। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी को प्रशासन के संज्ञान में लाए बिना चावल का भंडारण करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
लॉकडाउन के सांतवें दिन राशन वितरण की होम डिलीवरी सुविधा चंद किराना कारोबारियों तक ही सीमित रही। सुचारु न होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम किराना की दुकानें नगरपालिका द्वारा निर्धारित समय में न खुलने से नागरिक परेशान हैं। एसडीएम के निर्देशन में नगरपालिका प्रशासन ने सुबह और शाम लगभग दो घंटे किराना, दूध, पनीर, मावा की दुकानें खोलने और किराना सामान की होम डिलीवरी के निर्देश दिए थे। किराना की दुकानें पुलिस की सख्ती के चलते निर्धारित समय में न खुलने और किराना की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के न आने से दोनों व्यवस्थाएं निष्प्रभावी बन गई हैं। एसडीएम संगीता ने किराना तथा अन्य जरूरी सामान से जुड़े कारोबारियों को नागरिकों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइट कोरोना अभियान में कराएं पंजीकरण
नजीबाबाद। बिजनौर में एसपी संजीव त्यागी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे फाइट कोरोना के संबंध में पुुलिस ने पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। सीओ प्रवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा क निर्देशन में पुलिस ने जगह-जगह फाइट कोरोना जागरूकता पोस्टर लगाए। पुलिस ने लोगों को फाइट कोरोना अभियान में वालिंटियर के रूप में मोबाइल नंबर 7839873590 के माध्यम से पंजीकृत होने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें