फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जानी निगरानी समितियों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जानी निगरानी समितियों की हकीकत
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर माधव स्थित प्राथमिक विद्यालय, ग्राम खानपुर माधव, रतनपुर रियाया, खोड़ाहेडी, पदमपुर एवं बहादरपुर जट में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सक्रिय की गई निगरानी समिति, सर्विलांस टीम एवं आरआरटी के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम सदर, प्रभारी चिकित्साधिकारी चंदक, एडीओ (पंचायत) एवं एडीओ (आईएसबी) द्वारा तीनों टीम के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। निगरानी समिति को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किट के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में निगरानी समिति को इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के संचालन की विधि बताई गई।
उधर, बुधवार को नगर पंचायत मंडावर में एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नगर पंचायत के 14 वार्डों में कोविड-19 के रोकथाम के लिए सक्रिय की गई निगरानी समिति, सर्विलांस टीम एवं आरआरटी के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम सदर, प्रभारी चिकित्साधिकारी चंदक डा. देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत मंडावर की अधिशासी गार्गी द्वारा तीनों टीम के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। निगरानी समिति को पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किट के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में निगरानी समिति को इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर के संचालन की विधि बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने चंदक पीएचसी को दिए चार कंसंट्रेटर
बिजनौर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक का निरीक्षण। इस दौरान वहां पर की जा रही कोरोना टेस्टिंग एवं एंटी कोविड टीकाकरण की समीक्षा की गई। इसके उपरांत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार को चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ रहे कोरोना एवं अन्य बीमारियों के मरीजों को लाभ हो सके। एसडीएम ने बताया कि ये कंसंट्रेटर निजी संस्थान मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल द्वारा उनकी पहल पर जनपद बिजनौर को उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें