नजीबाबाद की मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का निर्देश देतीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
एसडीएम ने मंडी समिति का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले आढ़तियों, सब्जी एवं फल खरीदने आए कारोबारियों को एसडीएम ने जमकर हड़काया। पुलिस ने अनाधिकृत रूप से फड़ लगाने वाले सब्जी एवं फल विक्रेताओं को हिरासत में लिया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार की तड़के एसडीएम संगीता, थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पहुंचते ही सब्जी एवं फल आढ़तियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने नियम विरुद्ध प्रतिष्ठानों के बाहर आढ़तियों द्वारा सब्जी एवं फल की आढ़त करने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रशासन ने तत्काल आढ़तियों को अपना सामान आवंटित प्रतिष्ठानों में रखने के निर्देश दिए।
मंडी समिति परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने कारोबारियों का जमकर हड़काया। एसडीएम संगीता ने मंडी समिति के सचिव और लिपिक को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जवाबदेह बनाते हुए व्यापारियों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मंडी समिति अधिकारियों की उदासीनता से मंडी समिति में रोजाना भारी भीड़ जमा हो जाती है। पुलिस को अनावश्यक रूप से मंडी परिसर में हस्तक्षेप करना पड़ता है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो नपेंगे कारोबारी
नजीबाबाद। मंडी समिति में अवैध रूप से फड़ लगाने वाले कई सब्जी एवं फल कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।