नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग पर कांवड शिविर का उद्घाटन करते आरएसएस के विभाग संघचालक महेश कुमार
- फोटो : NAZIBABAD
कांवड़ शिविर का एसडीएम ने किया शुभारंभ
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने महाकाली सेवादल की ओर से टीला मंदिर पर आयोजित विशाल कांवड़ शिविर एवं भंडारे का उद्घाटन किया।
महाकाली सेवादल के संरक्षक आकाश कर्णवाल, ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, पंडित संनील ध्यानी, बाबूराम तोमर, पंकज शर्मा की उपस्थिति मेें शानिवार को एसडीएम संगीता ने तीसवें कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। एसडीएम ने कहा की धर्म के प्रति आस्था से इंसान में सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर सुमित चौहान, राजीव गांधी, सुनील गोयल, पवन दिवाकर सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे।
उधर हरिद्वार मार्ग पर भाजपा नेता नकुल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आरएसएस के विभाग संध चालक महेश कुमार ने फीता काटकर शिव भक्तों की सेवा के लिए आयोजित शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, रामपाल सिंहा, शैलेंद्र गुप्ता, हिमांशु राजपूत, अशोक चौधरी, गौरव शर्मा, शैली आदि मौजूद रहे।