फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 105 वर्षीय मुरारी सिंह के घर पहुंचे अधिकारी, एसडीएम ने सम्मान के साथ सौंपा एसआईआर गणना प्रपत्र

Fri, 14 Nov 2025 04:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नजीबाबाद के मौअज्जमपुर सादात गांव में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रशासनिक टीम 105 वर्षीय मुरारी सिंह के घर पहुंची। एसडीएम ने उन्हें एसआईआर गणना प्रपत्र सौंपा और सम्मानित किया। अधिकारियों ने प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
बुजुर्ग को गणना पत्र सौंपते उप जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम शुक्रवार को मौअज्जमपुर सादात गांव पहुंची। यहां 105 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता मुरारी सिंह के आवास पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार ने एसआईआर गणना प्रपत्र सौंपा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पूछताछ: सहारनपुर में 12 बड़े सवालों के जवाब तलाश रही J&K पुलिस, अस्पताल में कई घंटे चली जांच

अधिकारियों ने मुरारी सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो वीरेंद्र सिंह, बीएलओ संगीता रानी और लेखपाल महेश कुमार ने प्रपत्र भरने से जुड़ी जानकारी उन्हें समझाई।

मुरारी सिंह ने अपने आधार कार्ड के माध्यम से एक जनवरी 1920 की जन्मतिथि की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी एसआईआर प्रपत्र वितरण और भरने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें