एसडीएम ने दहीरपुर में 43 क्विंटल सरकारी अनाज पकड़ा
नजीबाबाद। एसडीएम ने गांव दहीरपुर से सेलर पर ले जाया जा रहा राशन कोटे का 43 क्विंटल अनाज से भरा वाहन पकड़ा।
नांगलसोती के गांव दहीरपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र से राशन कोटे का गेहूं, चावल एकत्र कर सेलर पर बेचा जा रहा था। एसडीएम परमानंद झा ने सूचना मिलते ही गांव में छापा मारा। एसडीएम के गांव पहुंचने से पूर्व अनाज लेकर वाहन गांव से जा चुका था। एसडीएम ने पुलिस को सूचना देकर सरकारी कोटे के अनाज से भरे वाहन को साहनपुर पुलिस चौकी के निकट पकड़वा लिया। वाहन पर सरकारी बोरों में 43 क्विंटल गेहूं और चावल मिला। एसडीएम ने वाहन को नांगलसोती पुलिस के हवाले कर दिया।
एसडीएम के अनुसार दहीरपुर गांव का इस्माइल निशुल्क मिलने वाले राशन कोटे के अनाज को एकत्र कर बेचने के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र ले जा रहा था। उसके घर पर भी अनाज मिला। संवाद