फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर ज्ञान के साथ सीख रहे खेल के दाव पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षर ज्ञान के साथ सीख रहे खेल के दाव पेंच
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी पाठशाला में किताबों का ज्ञान देने के साथ छात्र-छात्राओं को खेेलों के दाव-पेंच भी सिखाए जा रहे हैं। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर वेरीसाल में मुख्याध्यापक व जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत भी स्टाफ के सहयोग से छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ कई खेलों में एक्सपर्ट कर रहे हैं। उनके विद्यालय के छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर ही नहीं जनपद स्तर के खेलों में अपना परचम लहराया था। वह रोजाना स्कूल में छात्र-छात्राओं को दौड़, खो-खो, कबड्डी एवं कैरम आदि खेल सिखा रहे हैं।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के रायपुर वेरीसाल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुंदरीकरण, विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी की सुविधाओं से पूर्ण है। यहां के छात्र हिंदी ज्ञान के साथ विज्ञान की लैब में क्रिया सीख रहे हैं। मुख्याध्यापक अरविंद अहलावत ने बताया कि नवाचार का उपयोग करते हुए छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। विषयों की कक्षा के साथ विज्ञान की लैब में कक्षा चलाई जाती हैं। उसमें छात्रों को रोचक तरीके से विज्ञान एवं उपकरणों की जानकारी देते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विद्यालय परिसर में एक सुंदर स्टेज भी बना हुआ है। विद्यालय परिसर को पर्यावरण के हिसाब से विकसित किया गया है। प्रांगण में फूल, सुंदरीकरण के पौधों के साथ छायादार एवं फलदार पौधे ली लगा रखे हैं।
विज्ञापन

इन खेलों में पारंगत किए जा रहे बच्चे
शिक्षक अरविंद अहलावत ने बताया कि विद्यालय में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चैस, रोप स्किपिंग, लूडो आदि खेलों में छात्रों को पारंगत किया जा रहा है। प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में योग कराकर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में काफी विद्यालय निजी स्कूलों से कम नहीं हैं। रायपुर वेरीसाल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अच्छा है। अन्य शिक्षकों को भी अपना विद्यालय उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करना चाहिए। विभाग की ओर से भी स्कूल को प्रोत्साहित किया जा रहा है - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें