फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुबह से ही झुलसा देने वाली धूप, लू ने कर दिया बेहाल

विज्ञापन
बिजनौर में गर्मी से दुपट्टा ओढ़कर अपने आप को तेज धूप और गर्मी से बचाते स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में बढ़ती तपिश के चलते अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

माइनर सूखने से खेतों की नहीं हो रही सिंचाई : भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ किसानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पूर्वी गंग नहर से जुड़ी कई शाखाएं और माइनर सूखने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। गर्मी में बिजली कटौती का ग्राफ भी बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर ही नहीं देहात में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही है। देहात में कई कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
तेज धूप से नष्ट होंगे मिट्टी में छिपे हानिकारक कीट, अंडे, लार्वा : जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि ग्रीष्मकालीन जुताई से मिट्टी में छिपे हानिकारक कीट, अंडे, लार्वा, प्यूपा और निमेटोड तेज धूप के संपर्क में आकर नष्ट हो जाते हैं। साथ ही भूमि जनित रोगों के जीवाणु और कवक भी समाप्त होते हैं। खेत में मौजूद खरपतवार और फसल अवशेष मिट्टी में मिलकर सड़ जाते हैं, जिससे जीवांश बढ़ता है। गहरी जुताई से मिट्टी की संरचना और जलधारण क्षमता में सुधार होता है।
विज्ञापन

धूप में निकलने से बचें तथा हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें : चिकित्सकों ने भीषण गर्मी में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। अधिक से अधिक पानी पीएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें